महंगाई और भ्रष्टाचार के विरूद्ध राजद का जेल भरो अभियान

रूद्र नारायण यादव/०९ अगस्त २०१० 
वर्तमान सरकार में चरम पर पहुंची महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर आज भारत छोड़ो क्रान्ति दिवस के दिन राजद के नेतृत्व में  हजारों कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया और अपनी गिरफ्तारी दी.प्रशासन ने स्थानीय बी०एन०मंडल स्टेडियम को कैम्प जेल बनाकर सभी प्रदर्शनकारियों को इसी कैम्प जेल में रखा.गिरफ्तार
प्रदर्शनकारियों की संख्यां करीब सात हजार थी.इससे पूर्व राजद कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय में घुसकर प्रशासन को चुनौती दी.डीएसपी के नेतृत्व में मौजूद पुलिस से प्रदर्शनकारियों की काफी देर तक नोंकझोंक हुई तत्पश्चात काफी मशक्कत के बाद इन्हें गिरफ्तार कर कैम्प जेल भेजा गया जहाँ से बाद में सभी प्रदर्शकारियों  को छोड़ दिया गया.

महंगाई और भ्रष्टाचार के विरूद्ध राजद का जेल भरो अभियान महंगाई और भ्रष्टाचार के विरूद्ध राजद का जेल भरो अभियान Reviewed by Rakesh Singh on August 09, 2010 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.