प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली ने कप और मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं श्री कुमारी ने कहा कि खेल से शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है, इसलिए खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।
प्रतियोगिता में मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और पूर्णिया के बालक वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया।
जोनल प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि प्रथम मैच में सहरसा ने 48 अंक प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि पूर्णिया की टीम को 25 अंक प्राप्त हुआ और वो प्रतियोगिता से बाहर हो गई। वहीं दूसरे मैच में मधेपुरा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 49 अंक प्राप्त किया और फाइनल में प्रवेश कर गई जबकि सुपौल की टीम ने महज 33 अंक प्राप्त किया और वो प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
फाइनल मुकाबला सहरसा बनाम मधेपुरा के बीच खेला गया सहरसा ने मधेपुरा को कड़ी टक्कर देकर उन्हें 19 अंक प्राप्त कर विजेता कप पर कब्जा जमाया। जबकि मधेपुरा ने 15 अंक प्राप्त कर उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम किया।
प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना में 52 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में सहरसा और मधेपुरा की टीम 4 अगस्त से 6 अगस्त तक अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तुलसी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्यामल कुमार सुमित्र ने अग्रणी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सुपौल जिला कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अधिनायक पूर्णिया जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकुल कुमार सिंह सहरसा जिला कबड्डी संयुक्त सचिव तुषार कात्यान, शिक्षक अमित कुमार खेल शिक्षक गौरीशंकर कुमार मौजूद थे। प्रतियोगिता का संचालन मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार ने किया।
निर्णायक की भूमिका में रोशन कुमार, खेल शिक्षक राहुल कुमार, सुगंध कुमार, सौरव कुमार,अमित कुमार टुडू, सतीश कुमार, रवि कुमार, अंकित कुमार, राजेश कुमार ने अग्रणी भूमिका निभाई।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 26, 2026
Rating:


No comments: