ओमकार संगीत संस्थान के छात्र-छात्राओं ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

गुरुवार को आनंद विहार वार्ड नंबर 2 मधेपुरा में ओमकार संगीत संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संगीत गुरु पंडित रामस्वरूप यादव, बीएन मंडल विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के एचओडी डॉ पंकज कुमार, प्रोफेसर सनोज कुमार, पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ब्रह्मदेव यादव, सेवानिवृत शिक्षक रामजी प्रसाद यादव, डॉ सुरेश कुमार शशि ने संयुक्त रूप से किया किया। 
पूरे कार्यक्रम का संचालन ओंकार संगीत संस्थान के संरक्षक संगीत शिक्षक सह चर्चित गायक रोशन कुमार ने किया। कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता पंडित रामस्वरूप यादव ने रक्षा सूत्र बांधते हुए कहा कि महर्षि वेदव्यास जी के जयंती पर यह आयोजन संगीत साधकों द्वारा हजारों वर्षों से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में गुरु और शिष्य परंपरा को जीवित रखने के लिए इस तरह का आयोजन किया जाता है,उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को गुरु के समक्ष निरंतर संगीत की साधना करने को करने को कहा। 

अतिथि डॉ पंकज कुमार तबला वादन करने के साथ-साथ बच्चों को ताल, सुर और गुरु पूर्णिमा के विषय पर विशेष चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत ओमकार श्री और विनायक श्री के युगल गायन राग यमन कल्याण से हुई, तुषार कुमार का स्वतंत्र तबला वादन, भावेश कुमार का राग भैरव गायन एवं पुष्पा कुमारी,मासूम भारती,राहुल कुमार, रोशन कुमार, प्रगति कुमारी,तान्या द्वारा एक से बढ़कर एक रागों का गायन हुआ। कार्यक्रम के अंत में संगीत शिक्षक आलोक कुमार द्वारा महादेवी भजन गाया गया। विद्यालय की प्राचार्या निधि कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
 मौके पर डॉo आलोक कुमार, आनंद कुमार समाजसेवी, डॉo शिवशरण पंत, डॉ मुकेश कुमार, राजन कुमार, विशेष कुमार, भारती कुमारी, संगीत शिक्षक मनोज कुमार, प्रोफेसर रमेश कुमार, विनोद मेहता राजा कुमार,गोलू कुमार, रानी कुमारी, अंशु रानी आदि मौजूद थे।
ओमकार संगीत संस्थान के छात्र-छात्राओं ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव ओमकार संगीत संस्थान के छात्र-छात्राओं ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 31, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.