होली क्रॉस स्कूल में स्पेलिंग बी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता सम्मान समारोह

आज बीएम.एजुकेशनल सोसाइटी मधेपुरा द्वारा आयोजित स्पेलिंग बी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता सम्मान समारोह का आयोजन, स्थल होली क्रॉस स्कूल लाइब्रेरी हॉल मधेपुरा में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष, बी.एम एजुकेशनल सोसाइटी, मधेपुरा एवं श्रीमती मूलो देवी को होली क्रॉस स्कूल के सचिव गजेंद्र कुमार एवं प्राचार्य डॉक्टर वंदना कुमारी ने पाग व बुके देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात समिति द्वारा आयोजित स्पेलिंग भी प्रतियोगिता जो प्रथम चरण दिनांक 7 जुलाई को आयोजित की गई, जिसमें कुल 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, इनमें से प्रथम चरण परीक्षा के उपरांत 160 छात्र दूसरे राउंड के लिए चयनित हुए दूसरे राउंड की परीक्षा दिनांक 18 जुलाई को आयोजित हुई, जिसमें कुल 31 छात्र छात्राएं चयनित हुई l 

होली क्रॉस स्कूल की आयुषी प्रिया कक्षा 10 एवं होली क्रॉस गर्ल्स स्कूल शास्त्री नगर मधेपुरा की सातवीं कक्षा की छात्रा मीठी कुमारी चैंपियन घोषित हुई जिन्हें बीएम एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं मूलो देवी ने संयुक्त रूप से ₹1500 का चेक एवं प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं ग्रुप जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के छात्र एवं छात्राओं को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं कैश राशि देकर सम्मानित किया गया।
 ज्ञात हो BM educational society द्वारायह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागी छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद थे। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। 

इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सोसायटी द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं में समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्रों को बढ़ावा देना भी हमारा उद्देश्य है इसी कड़ी में आज के सभी सफल छात्राओं को मैं शुभकामना देता हूं और आने वाले दिनों में भी कई सामाजिक कार्य एवं छात्र हित में अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। वहीं विद्यालय सचिव ने कहा कि तरह-तरह की प्रतियोगिताओं में शामिल होने से बच्चों का कौशल विकास होता है। उन्होंने अपील किया कि सभी माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय द्वारा आयोजित तरह-तरह की प्रतियोगिताओं में उन्हें प्रेरित करें और उनके साथ दें।

वहीं प्राचार्य डॉक्टर वंदना कुमारी ने कहा कि हम बी एम एजुकेशनल सोसाइटी के इस सराहनीय कार्य के लिए उनका हार्दिक आभार प्रकट करते हैं क्योंकि इस कार्यक्रम के माध्यम से इन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने जो कठिन परिश्रम किया और आज सफल होने से उनके चेहरे पर जो खुशी देखी गई वह काबिले तारीफ थी उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं व बधाइयां दी।

 इस अवसर पर परीक्षा आयोजन से लेकर सम्मान समारोह तक में नित्य निरंतर सहयोग करने वाले शिक्षक कर्मी अरविंद कुमार सिंहा, अरविंद कुमार यादव, आलिया सोनेवर, ब्यूटी कुमारी, डॉ आरती झा, शुभांगी, प्रीति झा, आशुतोष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की उद्घघोषणा आकाश यदुवंशी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन आलिया शोनेवर ने किया। इस अवसर पर सोसायटी के सदस्यगण रामशंकर, उज्जवल कुमार, कुंदन कुमार, रूपम कुमारी आदि मौजूद थे।

होली क्रॉस स्कूल में स्पेलिंग बी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता सम्मान समारोह होली क्रॉस स्कूल में स्पेलिंग बी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता सम्मान समारोह Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 01, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.