दीपावली के शुभ अवसर पर लायंस क्लब मधेपुरा के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का सिग्नेचर प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज बखरी गांव में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में गांव के असहाय और बुजुर्ग लोगों की आंखों की जांच की गई।
लायंस क्लब के सदस्य ने बताया कि हर गांव में जाकर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिन्हें आंख से दिखाई नहीं देता या मोतियाबिंद की समस्या है। आज बखरी
में डॉ. संजय कुमार और डॉ. जाहिद के द्वारा कैंप लगाकर मरीजों का चयन किया गया। चयनित मरीजों का दीपावली के शुभ अवसर पर निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा और ऑपरेशन के बाद उस दिन जिला पदाधिकारी मधेपुरा के द्वारा उनकी आंखों की पट्टी खोली जाएगी, जिससे उन्हें नई रोशनी मिल सके।लायंस क्लब ने कहा कि यह सेवा कार्य हर साल दीपावली पर किया जाता है ताकि गरीब और असहाय लोगों को रोशनी का उपहार दिया जा सके।
लायंस क्लब मधेपुरा का सिग्नेचर प्रोग्राम, बखरी गांव में लगा निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 04, 2026
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 04, 2026
Rating:



No comments: