मधेपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों से प्रस्तुत किये गए 19624 मामलो में 2444 मामलों का निष्पादन उभय पक्षकारों की उपस्थिति में आपसी सुलह के आधार पर किया गया। वहीं सेटलमेंट के आधार पर सभी मामलो को मिलाकर कुल नौ करोड़, बत्तीस लाख, इकीस हजार, सात सौ उनासी (9,32,21,779)रूपये वसूली की गई।।

जिसमें आपराधिक सुलहनीय, एन आई एक्ट और वित्त विभाग से 660, सभी बैंको से मिलाकर 415, यातायात से
5, बिजली विभाग से 102, टेलीफोन से 617 सुलहनीय और वाहन दुर्घटना से सम्बन्धित 645 मामले शामिल है। वहीं वसूली किये गए 9,32,21,779 रूपये में बैंक से जुड़े सभी मामलो को मिलाकर 1,93,47,102 रूपये, यातायात से 7,59,500 रूपये, बिजली विभाग से 5,69,011 रूपये और टेलीफोन से जुड़े मामलो में 7,04,80,845 रूपये औऱ मोटर दुर्घटना से संबंधित मामलो में 20,65,321रूपये शामिल हैं।
(विधि संवाददाता)
मधेपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 2444 मामलों का निष्पादन: नौ करोड़ बत्तीस लाख की वसूली
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 12, 2026
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 12, 2026
Rating:

No comments: