प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पिता-स्व. नेवल यादव वार्ड संख्या-8 निवासी, एवं उसके कुछ साथियों पर हमले का आरोप लगाया है। हमले में गंगा मंडल के सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जननायक मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 06, 2026
Rating:


No comments: