मंगलवार की सुबह से ही करीब पांच घरों में आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें आंशिक क्षति हुई। इससे पहले भी सोमवार से लगातार आग लगने का सिलसिला जारी है। घटना की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। इस अगलगी में पीड़ित पीर मोहम्मद का आवासीय घर, जलावन घर तथा घर में रखा कपड़ा, अनाज, जेवरात और फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं मो. हलीम, मो. नसीम, रोशन खातून, रोजिदा खातून, मेहरून खातून, जहरून खातून, जमीला खातून, गुलशन खातून, सकीना
प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिल रही है, जहां हर आधे से एक घंटे के अंतराल पर अलग-अलग घरों में आग लग रही है। उन्होंने इसे रहस्यमयी बताते हुए कहा कि ग्रामीणों में भय का माहौल है और सभी लोग एक-दूसरे को हिम्मत दे रहे हैं। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था हेतु कैंप भी लगाया गया है। घटना की
जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम मधेपुरा सोमवार की रात करीब आठ बजे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने और हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी। वहीं मंगलवार को प्रभारी अंचल अधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने भी प्रभावित घरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार लिखित आवेदन दें, ताकि आपदा राहत के तहत मिलने वाली सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराई जा सके। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार से ही भतनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सहित पुलिस बल मौके पर तैनात है।घटना स्थल पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू भगत, सुरेंद्र सरदार, फुरकान आलम, सुएब आलम, प्रिंस कुमार सिंह, कुमेश कुमार, बेचन यादव, कलम आलम, हैदर आलम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
(रिपोर्ट: मीना कुमारी/ मधेपुरा टाइम्स)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 07, 2026
Rating:



No comments: