जिला पदाधिकारी ने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, कर संग्रहण, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निकायों की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को लंबित योजनाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने, नियमित मॉनिटरिंग करने एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। मौके पर नगर परिषद् एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 22, 2026
Rating:


No comments: