मिली जानकारी के अनुसार मृतक कामेश्वर मेहता (60) पिता स्व. बाला मेहता, घर रामपुर डेहरू अपने पक्का घर के रूम में सोये हुए थे. रविवार की रात अज्ञात हमलावर ने उन्हें गोली मार दी । गोली पेट में नाभी के पास और पैर में लगी।
घर में उनके अलावा उसकी पत्नी गीता देवी थी। मृतक को पांच बेटियाँ हैं जो हैं । बेटा बाहर कहीं गया हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि एफएसएल, डीआईयू सहित अन्य टीम जांच कर रही है। हत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.
(रिपोर्ट: रानी देवी)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 25, 2026
Rating:

No comments: