शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध छापेमारी, 03 गिरफ्तार

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा दिनांक 06 अप्रैल 2026 को शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों—नया एवं पुराना बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष सघन छापामारी अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया गया।

उक्त कार्रवाई सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध पूजा कुमारी एवं अरविंद पोद्दार के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें अन्य मद्यनिषेध पदाधिकारी एवं कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।

मद्यनिषेध विभाग द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में नशामुक्ति अभियान को सफल बनाया जा सके एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध छापेमारी, 03 गिरफ्तार शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध छापेमारी, 03 गिरफ्तार Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.