सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद, 9 अभियुक्त गिरफ्तार

मधेपुरा समाहर्ता के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

अभियान के क्रम में अरार थाना क्षेत्र अंतर्गत रेशना नहर पर छापामारी करते हुए लगभग 70.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में संलिप्त तीन पहिया वाहन सहित राजेश यादव को गिरफ्तार कर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरलीगंज राजपूत टोला वार्ड नं0-15 में  छापामारी करते हुए लगभग 07.200 लीटर अवैध कोडिनयुक्‍त कफ सीरप बरामद की गई। इस कार्रवाई में संलिप्त अमन कुमार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिसम्मत अभियोग दर्ज किया गया।

इसके अतिरिक्त, ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से श्वास विश्लेषण करते हुए शराब सेवन करने के आरोप में 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 9 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा। आमजनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। मधेपुरा जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद, 9 अभियुक्त गिरफ्तार सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद, 9 अभियुक्त गिरफ्तार Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 27, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.