सड़क निर्माण कार्य में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करना पड़ा महंगा, 3 गैस सिलिंडर जब्त, प्राथमिकी दर्ज
मिली जानकारी अनुसार पुरैनी मुख्यालय बाजार में एसएच सहनी चौक से बाजार वाली सड़क में सहनी चौक के समीप ढलाई सड़क निर्माण के बाद पेंटिंग का कार्य चल रहा था. सोशल मीडिया में स्थानीय पत्रकार और लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में घरेलू गैस सिलेंडर के प्रयोग होने की शिकायत अधिकारियों से की थी. इसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदित्य कुमार मौके पर पहुंच गये और 3 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया.अधिकारियों की पूछताछ में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है. इसका प्रयोग मशीन चलाने में किया जाता है, जिसके जरिये गिट्टी पेंटिंग किया जाता है उन्होंने ठेकेदारों का नाम भी बताया.
थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पुरैनी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर सड़क निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार तथा वाहन चालक और मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 24, 2026
Rating:


No comments: