AIRA ने मुख्यमंत्री व मंत्री को कराया मीडियाकर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत

ऑल इंटरनेशनल पत्रकार एसोसिएशन (आईरा) के जिलाध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं विभागीय मंत्री विजय कुमार चौधरी को मांग पत्र सौंप कर सरकार के को मीडियाकर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया. 

जिलाध्यक्ष ने कहा हम सभी विभिन्न तरह के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रनिक मिडिया कर्मियों को आये दिन तरह-तरह की समस्याओं से निरंतर रूबरू होना पड़ता है. सामाचार संलग्न के दौरान हम पत्रकार घटना एवं दुघर्टनाओं में गंभीर रूप से जख्मी हो जाते हैं. ऐसे में हमें समुचित ईलाज हेतु ऊँची फीस देनी पड़ती है. वही हमें कही भी यात्रा के दौरान आन-जाने के शुल्क में रियायती भी नही दी जाती है. उन्होंंने कहा कि पत्रकारों के दुर्घटना में हुई मौत पर पत्रकार के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए. सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पूर्व में मिल रहे सुविधा को पुनः बहाल की जाय. मिडिया कर्मियों के यात्रा सूचक में रियायत देने की सुविधा बहाल हो. प्रेस क्लब या मिडिया भवन के लिए सरकारी सहायता हो. 

उन्होंंने कहा कि मिडिया कर्मियों के खिलाफ होने वाले हमले या उत्पीडन की स्थिति में सरकारी सुरक्षा और कानूनी सहायता प्रदान की जाए. मीडिया कर्मियों को स्वयं सुरक्षा हेतु आवश्यक रूप से अनुज्ञाप्ति निर्गत कराई जाए.

AIRA ने मुख्यमंत्री व मंत्री को कराया मीडियाकर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत AIRA ने मुख्यमंत्री व मंत्री को कराया मीडियाकर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 13, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.