नालसा एवं बालसा के निर्देश पर शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एक हजार दो सौ चौरानवे मामलों का सुलह के आधार पर निष्पादन कराया गया। वहीं विभिन्न मामलो में चार करोड़, छिहत्तर लाख,अनठानवे हजार, आठ सौ पैतालीस रूपये(4,76,98,845) का सेटलमेंट कर वसूली भी की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सुबस से हीं कोर्ट परिसर में पक्षकारों की भारी भीड़ देखी गई। अत्यधिक लंबित व सुलहनीय मामलो के त्वरित और निःशुल्क निष्पादन को लेकर कोर्ट परिसर में सात बेंचों में न्यायिक अधिकारी एवं न्यायिक कर्मी सहित अधिवक्ताओं को प्रतिनियुक्त किया गया।
मौके पर प्रधान जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बलराम दूबे लोक अदालत में सभी बेंचो का निरीक्षण कर पिठासीन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।उन्होंने लोक अदालत में अपने मामलो का निष्पादन कराने आये लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित बेंच में मौजूद पीठासीन अधिकारियों को मामले में सहानुभूति पुर्वक निष्पादन करने को कहा। उन्होंने लोक अदालत के महत्व के बारे में भी लोगो को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा की लोक अदालत विभिन्न तरह के सुलहनीय मामलो का त्वरित और निःशुल्क निष्पादन का एकमात्र बेहतर मंच है। यहाँ निष्पादन किये गए मामलो में कहीं से भी अपील की कोई गुंजाइश नहीं हैं।
मामलो के निष्पादन के लिए सात बेंचो का गठन किया गया। जिसमे प्रथम बेंच में एडीजे (1) विरेंद्र कुमार चौबे एवं एडीजे (2) सतीश कुमार सभी तरह के आपराधिक केस सहित बिजली, टेलीफोन, माइक्रो फाइनेन्स और उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से जुड़े मामले देख रहे थे। द्वितीय बेंच में एडीजे (5) आशुतोष कुमार एवं एडीजे (3) विकास मिश्रा फैमिली, एम ए सी टी, और श्रीराम फ़ाईनेन्स के मामलो को देख और निबटा रहे थे। तृतीय बेंच में एडीजे अमित कुमार पाण्डेय एवं सीजेएम नूतन कुमारी आपराधिक केस सहित सेन्ट्रल बैंक के मामले देख रहे थे। चतुर्थ बेंच में एडीजे (4) धीरेन्द्र कुमार राय और एसडीजेएम आशुतोष अभिमन्यु सभी तरह के सुलहनीय आपराधिक मामले देख रहे थे। वही पांचवे बेंच में एडीजे (8) राजेश कुमार और ऐसीजेएम (1) योगेश कुमार मिश्रा बैंक ऑफ़ बड़ोदा, बैंक ऑफ़ इंडिया,आईडीबीआई सहित दाखिल ख़ारिज 107,144 सभी तरह के सुलहनीय मामलो में सुनवाई कर उसे निष्पादित कर रहे थे। छठे बेंच में एसीजेएम (3) शोभा कुमारी वन, श्रम, पानी बिल, परिवहन, खनिज,माप तौल, यातायात एवं नीलम पत्र और सभी तरह के आपराधिक मामले देख रही थी। जबकि सातवे बेंच में जे एम (1) सुबोध कुमार बंधन बैंक, आरोहन बैंक, बिहार स्टेट कारपोरेशन बैंक सहित सभी तरह के सुलहनीय आपराधिक मामले देख रहे थे।
(विधि संवाददाता)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 13, 2025
Rating:
No comments: