उन्होंने कहा कि लालू यादव ने सामाजिक न्याय किया, तेजस्वी आएगा तो सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय भी करेगा। सभी वर्गों को साथ लेकर नया बिहार बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने हाथ उठाकर लोगों से समर्थन की अपील की और कहा कि यह लड़ाई बिहार को उसके अधिकार दिलाने की है। सभी मिलकर जनता की सरकार बनाइए, आज लगता ही नहीं है कि बिहार में जनता की सरकार है। हक मांगने पर नौजवानों को पीटा जाता है। भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि अफसर जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुनते हैं। तेजस्वी यादव की यात्रा बैजनाथपुर, घैलाढ़, गम्हरिया और सिंहेश्वर से होते हुए मधेपुरा पहुंची। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। घैलाढ़ और गम्हरिया में जेसीबी से फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान कॉलेज चौक जनसमूह से खचाखच भरा रहा। लोगों ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया और यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा रथ में उनके साथ सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर, सिंहेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल, जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, प्रो. कुमार चंद्रदीप, शांतनु बुंदेला और इंजीनियर नवीन निषाद मौजूद रहे।
(रिपोर्ट: मनीष कुमार)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 19, 2025
Rating:

No comments: