जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने कहा कि किसी भी दल की मजबूती कार्यकर्ताओं की सजगता पर निर्भर करती है। जब तक कार्यकर्ता सक्रिय नहीं रहेगा, पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती। उन्होंने कहा कि राजद ही एक ऐसा दल है जो हर कार्यकर्ता को सम्मान और भागीदारी देता है। जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी को बराबरी का दर्जा देता है। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। इसी का नतीजा है कि राजद बिहार की बड़ी पार्टी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी मजबूत बनी है। सभी कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के घोषणा पत्र को जन-जन तक पहुंचाएं। पार्टी की विचारधारा को आम लोगों तक ले जाएं।
प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। वही पार्टी का झंडा ऊंचा रखते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के नतीजों के बाद भी राजद जनमत के आधार पर बड़ी पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को समय से पहले पूरा करने की अपील की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। धीरेन्द्र यादव ने कहा कि आम लोगों को तेजस्वी यादव की माई बहिन योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, वृद्धा पेंशन जैसी योजनाओं की जानकारी दें।
इस मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया कुंदन कुमार, मुखिया बिरेंद्र कुमार शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार, सरपंच राजो यादव ,कौशल किशोर यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments: