समारोहपूर्वक मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मधेपुरा द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई समारोह पूर्वक मनाया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अवधेश कुमार आनंद उप विकास आयुक्त मधेपुरा द्वारा रेडक्रॉस का झंडोत्तोलन किया गया। तत्पश्चात रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूूनेंट के चित्र पर सभी अतिथियों एवं सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। 

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज रेड क्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूूनेंट का जन्म दिवस है जिसे रेडक्रॉस दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है। वे एक मानवतावादी सामाजिक कार्यकर्ता थे जो युद्ध के घायलों को चिकित्सकीय सहायता तथा सेवा को जाति, धर्म तथा राष्ट्रों की भौगोलिक सीमा से ऊपर मानते थे।रेडक्रॉस सोसाइटी मधेपुरा अग्निकांड पीडितों, बाढ़ प्रभावितों, महामारी, बीमारी एवं शीतलहर के प्रकोप से आमजनों को राहत पहुंचाने में बहुत सक्रिय रहा है। इसके लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी एवं प्रबंध समिति धन्यवाद के पात्र हैं।

चेयरपर्सन डा० शांंति यादव द्वारा उपविकास आयुक्त को जीन हेनरी ड्यूूनेंट के चित्र वाला मोमेंटो एवं बुके प्रदान किया गया तथा आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। चेयरपर्सन द्वारा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मधेपुरा का संक्षिप्त इतिहास, उपलब्धियां एवं वर्त्तमान समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। सचिव जयप्रकाश राम के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। वरीय प्रबंधकारिणी सदस्य जयकृष्ण यादव, प्रशिक्षण आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा समारोह का संयोजन एवं मंच संचालन किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से डा० प्रियरंजन भास्कर, डा० प्रियंका यादव, दीपक कुमार, जिला परिषद  उपाध्यक्ष रघुनन्दन दास, गंगाराम दास, प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी, चंदा कुमारी, बबीता कुमारी, मो० शौकतअली , जगन्नाथ साह, अखिलेश यादव, राहुल कुमार, आनंद कुमार खिलाड़ी, सौरभ सिंह, धर्मेंद्र सिंह, देवनंदन, संजीत सहित बड़ी संख्या में रेडक्रॉस के सदस्य एवं जूनियर रेडक्रॉस के सदस्य छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

समारोहपूर्वक मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 08, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.