एक ओर जहां गुरुवार की प्रातःआरएसएस बिहारीगंज के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में शाखा संगम सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी बिहारीगंज के तत्वाधान में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रनाथ शाह के आवास पर भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चे बड़े बूढ़े तथा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक दूसरे के ऊपर गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर संबोधित करते हुए आरएसएस बिहार प्रांत के सह प्रांत कार्यावाह जीवन कुमार सिंह ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली हम सभी इसलिए मानते हैं, कि हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को वरदान दिया था कि वह आग में नहीं जल सकती। लेकिन होलिका ने प्रहलाद को गोद में लेकर आग में बैठने की कोशिश की तो वह जल गई, और भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद बच गया। कहा जाता है कि जब राधा और कृष्णा बचपन में थे तो वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर रंगों से खेलते थे। इसके अलावा कंस ने अपने भांजे कृष्ण को मारने के लिए पूतना नाम की राक्षसी को भेजा था, यह घटना भी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही हुई थी। इसके अलावा प्राकृतिक रूप से उन्होंने बताया कि होली के दिन से बसंत ऋतु आरंभ होता है। जिसे प्रेम और नव चेतना की ऋतु माना जाता है। इसके अलावा होली के दिन अबीर और गुलाल लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। होली का त्यौहार वैदिक पर्व भी माना जाता है और इसे हम सभी एकता पर्व के रूप में भी देखते हैं।
इस अवसर पर उक्त आयोजन को बिहारीगंज आरएसएस के नगर संघ चालक बजरंग लाल लखोटिया, सह नगर संघ चालक हरदेव पोद्दार आदि ने भी संबोधित किया। वहीं बिहारीगंज नगर भाजपा के द्वारा होली मिलन समारोह,नगर अध्यक्ष गौरव मोदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमे मुख्य रुप से अध्यक्ष गौरव मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता महादेव चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रनाथ साहा, शशिकान्त झा,संजीव मेहता ,जयप्रकाश दास, अनिल राज,तुलसी कुमार, मनीष कुमार, सुबोध शर्मा,राजीव ठाकुर,आजाद मेहरा,मनोज ठाकुर,अशोक मिश्रा,आशुतोष कुमार आदि उपस्थित हुए।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 13, 2025
Rating:

No comments: