मधेपुरा जिला के बिहारीगंज प्रखण्ड के मोहनपुर पंचायत के गंगोरा ग्राम निवासी एक किसान राम सागर महतो की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
घटना सोमवार की सुबह उसे समय घटित हुई जब किसान अपने खेत की ओर जा रहा था। गोली ललाट पर लगने से उसकी मौत हुई। हत्या का कारण में जमीन संबंधी विवाद से जोड़कर देखा जाता है। विवाद राम सागर महतो और विद्यानंद महतो के बीच चल रहा था। जो छः वर्ष पुराना था।थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि गोली मृतक के सिर में मारा गया।
घटना स्थल पर मधेपुरा पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह भी पहुँचे थे। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि मृतक राम सागर महतो के शव का पंचनामा कर के शव को परिजन के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
अज्ञात अपराधियों ने किसान की गोली मार कर दी हत्या
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 30, 2024
Rating:
No comments: