प्यार में यौन शौषण के बाद लड़के ने किया शादी से इंकार, लड़की बैठी लड़के के घर धरने पर

मधेपुरा जिला के चौसा थाना अंतर्गत मोरसंडा पंचायत की एक युवती प्रीति कुमारी (काल्पनिक नाम) को चिरोड़ी पंचायत के तीनमुंह के  युवक अभिषेक कुमार चौरसिया से अंधा प्यार हो गया था. प्यार इतना परवाना चढ़ गया था कि महीनों से दोनों का शारीरिक संबंध भी स्थापित होता रहा. कई बार लड़की गर्भवती हुई जिसे दवाई देकर निरस्त करवा दिया गया. हालांकि इस बीच लड़की के परिवार वालों ने लड़की की शादी कहीं सेट कर दिया लेकिन लड़के ने उस शादी में बाधा डाल दिया। आरोप के मुताबिक उसने कहा कि मैं तुम से शादी करूंगा लेकिन अभी तक शादी नहीं हो पाई।

 इसी बीच तीन दिन पहले लड़की के परिजन ने दोनों प्रेमी को पकड़ लिया तथा शादी का दबाव बनाने लगे और लड़की लड़के के घर जा बैठी। मामला चर्चा में आने पर जन प्रतिनिधियों द्वारा मोरसंडा सरमांच मुखिया वार्ड सदस्य के समक्ष लड़के के घर पंचायत रखी गई लेकिन लड़का घर से फरार हो गया और लड़के के माता-पिता इस शादी से इनकार चले गए।  लड़के को भी घर से भगाने में माता पिता का योगदान है। 

इसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी अभिषेक के घर पर ही बैठ गई। वह यही बात कह रही है कि अब जब तक हमारी शादी अभिषेक से नहीं हो जाती तब तक मैं यहां से कहीं नहीं जाऊंगी। हालांकि इस संदर्भ में लड़की की दादी और दादा ने कहा की शादी होनी चाहिए। 

इस बीच लड़की ने इस संदर्भ में एक आवेदन फुलौत ओपी अध्यक्ष को देने का प्रयास किया। ओपी अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला महिला थाना का है इसलिए आप लोग मधेपुरा में महिला थाना में आवेदन दें। फिलहाल लड़का पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर छोड़कर फरार हैं और लड़की उनके घर पर पड़ी हुई है।
प्यार में यौन शौषण के बाद लड़के ने किया शादी से इंकार, लड़की बैठी लड़के के घर धरने पर प्यार में यौन शौषण के बाद लड़के ने किया शादी से इंकार, लड़की बैठी लड़के के घर धरने पर Reviewed by Rakesh Singh on July 30, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.