मुरलीगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत और मुरलीगंज नगर पंचायत की सीमा पर रहिका टोला के पास खेत में रोपनी कर रही थी महिलाएं आकाशीय बिजली चमकने पर और बारिश से बचने के लिए बांस के सहारे बसबिट्टी में चली गई और इसी बीच वज्रपात से मौके पर ही 2 महिला, राजेंद्र मालाकार की पत्नी जयमाला देवी व मंगल राम की पत्नी गीता देवी की मौके पर मौत हो गई. जबकि 3 महिला को मूर्छित अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां मौके पर मौजूद डॉ राजेश कुमार के द्वारा तत्काल इलाज किया जा रहा है.
.jpeg)
घायल महिला का नाम सुलेखा देवी उम्र 55 वर्ष पति सुदेश यादव, सुनीता देवी पति भूपेंद्र दास घर रामपुर वार्ड नंबर 12, जयमाला देवी उम्र 50 वर्ष पति भूपेंद्र यादव घर रामपुर वार्ड नंबर 12 हैं. मामले में डॉ राजेश कुमार ने बताया कि अभी तत्काल स्थिति ठीक है लेकिन कुछ सालों में बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया जा सकता है.
वही मामले में अंचलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी गए हैं एवं पोस्टमार्टम के उपरांत आपदा नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.
मुरलीगंज प्रखंड की तीन महिलाएं वज्रपात के दौरान घायल, दो की मौके पर मौत
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 13, 2023
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 13, 2023
Rating:


No comments: