![]() |
| File Photo |
पूर्व मंत्री डा. रविन्द्र चरण यादव ने बताया कि उनकी माता हमेशा से सामाजिक कार्यो में संवेदनशील बनकर लोगों की सेवा करती थी तथा आमजनों के बीच खासी लोकप्रिय रही. निधन की खबर सुनकर ग्रामीण जन काफी मर्माहत हैं. उनका दाह संस्कार मंगलवार को 11:00 बजे दिन में बिहारीगंज थाना क्षेत्र के तुलसिया में किया जाएगा.
निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ संजीव कुमार सिंह, पूर्व सांसद मंत्री लोजपा नेता डॉ रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपीन कामती, चन्द्र नाथ साह, कन्हैया जायसवाल, डा. विनोद, डा. विजय कुमार, डा. मनोज कुमार, डॉ पूजा भारती, संजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार रमन, डॉ डी.के. सिन्हा, डॉ मिथिलेश कुमार, डा. सुमन झा, बिसुनदेव प्रसाद सिंह, साहित्यिकार देवनारायण पासवान देव, अखिलेश वर्मा आदि थे.
(रिपोर्ट: रानी देवी)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 17, 2023
Rating:

No comments: