


मुख्यमंत्री शुक्रवार को समाधान यात्रा के क्रम में मधेपुरा पहुंचे थे। यहां उन्होंने सिंहेश्वर प्रखंड के जजहट सबैला पंचायत में 41.46 करोड़ के योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र का शुभारंभ किया। इसके बाद जीविका दीदियों से मिलकर उनके बनाए गए उत्पाद को देखा। इसके बाद कृषि विभाग सहित अन्य विभाग के द्वारा लगाए गए स्टाल को देखा। वहीं जल जीवन हरियाली के तहत निर्माण किया गया तालाब को भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बीपी मंडल इंजीनियरिंग कालेज के कांफ्रेंस हाल में अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इसके बाद वे शरद यादव के आवास पर पहुंचकर स्वजन से मिले। साथ ही शरद यादव के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 10, 2023
Rating:


No comments: