बिहार में शराबबंदी के बावजूद मधेपुरा में शराब के शौकीन लोगों को दीपावली पर्व के अवसर पर शराब पीकर इंजॉय करना महंगा पड़ गया। अपर मुख्य सचिव, मद्यनिषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग, बिहार, पटना के. के. पाठक के आदेशानुसार मद्यनिषेध, मधेपुरा द्वारा विशेष अभियान चलाकर दीपावली के दिन कुल 35 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 13.8 लीटर शराब के साथ एक महिला सहित तीन शराब कारोबारियों को, तो 32 पियक्कड़ों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया।
मधेपुरा उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दीपावली के दिन शराब के नशे में टुल्ल बिनोद कुमार, पिंटू कुमार और कुंदन कुमार इससे पहले भी शराब के नशे में पकड़े जा चुके हैं। वहीं दो पियक्कड़ सुनील कुमार जो कि घैलाढ प्रखंड में कार्यरत है और जियो कंपनी के रीडर आशीष कुमार को भी शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि यह छापेमारी अभियान दीपावली पर्व के अवसर पर पूरी रात चलाई गई।
दीपावली में शराबियों पर चला प्रशासन का डंडा, 35 गिरफ्तार
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 25, 2022
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 25, 2022
Rating:


No comments: