“कामगार सूचना एवं सहायता केंद्र” के सफल संचालन के लिए वर्चुअल मीटिंग का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आई.एल.ओ.) के सहयोग से राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बिहार द्वार राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित “कामगार सूचना एवं सहायता केंद्र” के सफल एवं प्रभावकारी संचालन के उद्देश्य से आज राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -सह- प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें जिला के अध्यक्ष समेत इंटक से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश इंटक अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के समय विश्व भर के श्रमिकों/कामगारों को गंभीर चुनौतियों के दौर से गुजरना पड़ा और आज भी उनकी चुनौतियाँ कम नहीं हुई हैं. इसको लेकर विश्व भर के श्रम संगठनों तथा अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आई०एल०ओ०) ने निरंतर अपना सहयोग जारी रखा है तथा “कामगार सूचना एवं सहायता केंद्र” की स्थापना इसी प्रयास की एक कड़ी है. श्री सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश इंटक बिहार में श्रमिकों/कामगारों के हक़ की लड़ाई में निरंतर क्रियाशील है और भविष्य में भी यह लड़ाई हर स्तर पर जारी रहेगी.

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मधेपुरा जिला इंटक अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आई.एल.ओ.) के सहयोग से प्रदेश इंटक) द्वार संचालित “कामगार सूचना एवं सहायता केंद्र” की स्थापना का मुख्य उद्देश्य कामगारों/श्रमिकों को उनके श्रम अधिकारों के प्रति उन्हें जागृत करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामजिक सुरक्षा योजनाओं में उनके पंजीकरण तथा मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं/लाभों को सुनिश्चित कराने में सहायता प्रदान करना है. उन्होंने आगे कहा कि इस केंद्र पर प्रदत्त सभी सेवाएँ निःशुल्क है तथा इस कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिय प्रशिक्षित ट्रेनर्स एवं कम्युनिटी लीडर्स की टीम के गठन का कार्य भी अंतिम चरण में है. इस अवसर पर कंस्ट्रक्शन यूनियन के जिला अध्यक्ष हीरालाल पासवान ने भी भाग लिया तथा अपने विचार रखे.

मौके पर पप्पू पोद्दार, बिनोद शर्मा, रविंद्र राम, चन्द्र किशोर पासवान, राजेश शर्मा, गुंजन देवी, सुलोचना देवी, सुशिला देवि, गीता देवि, मदनि देवी, सविता देवी, बिबेका देवी, रेखा देवी, रमनीदेवी, बबिता देवी, मनिता देवी, किरन कुमारी, राधा देवी, काजल देवी, परमिता देवी, नंदनी देवी, शोभा देवी, माला देवी, दिपांजली, रुपा देवी, अंजू देवी, मनिषा देवी, करिश्मा देवी, गीता देवी, रुदो देवी, अम्भो देवी आदि मौजूद थे.

“कामगार सूचना एवं सहायता केंद्र” के सफल संचालन के लिए वर्चुअल मीटिंग का आयोजन “कामगार सूचना एवं सहायता केंद्र” के सफल संचालन के लिए वर्चुअल मीटिंग का आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 07, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.