मंडल मसीहा के पैतृक गांव मुरहो में मनाई गई बीपी मंडल जयंती

मंडल मसीहा के पैतृक गांव मधेपुरा जिले के मुरहो में मनाई गई बीपी मंडल जयंती, डीएम समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने की समाधि पर किया पुष्प अर्पित.

बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए पिछड़ों के मसीहा और मंडल आयोग के जनक कहे जाने वाले बीपी मंडल साहब के पैतृक गांव मधेपुरा स्थित मुरहो में 104वीं जयंती समारोह मनाया गया. इस दौरान मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा, जदयू के पूर्व विधायक सह बी. पी. मंडल के पुत्र मनिन्द्र कुमार मंडल उर्फ ओम बाबू समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंडल साहब के समाधि स्थल पहुंचकर उनके तैल चित्र पर किया पुष्प अर्पित और उन्हें याद किया. कार्यक्रम के बाद उनके याद में समाधि स्थल परिसर में पर्यावरण के दृष्टि कोण से किया गया पौधा रोपण. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अब्दुल सलाम के द्वारा एक मेडिकल कैम्प भी लगाया गया. 

कार्यक्रम में स्थानीय जदयू जिलाध्यक्षा मंजू देवी समेत विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि के अलावे स्थानीय लोग शरीक हुए. 


मंडल मसीहा के पैतृक गांव मुरहो में मनाई गई बीपी मंडल जयंती मंडल मसीहा के पैतृक गांव मुरहो में मनाई गई बीपी मंडल जयंती Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 25, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.