प्लास्टिक को लेकर चलाया छापेमारी अभियान: लगभग 600 किलो प्लास्टिक बरामद

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद द्वारा जारी पत्र के आलोक में राज्य परिसीमा में प्लास्टिक थर्मोकोल सामग्रियों के विनिर्माण आयात भंडारण वितरण बिक्री एवं उपयोग पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के आलोक में आज मुरलीगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा शहर में प्लास्टिक एवं थर्मोकोल पूर्णतया प्रतिबंधित होने के बावजूद भंडारण एवं वितरण एवं बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें मुरलीगंज नगर पंचायत के हाट बाजार के पास राहुल भगत पिता राजेंद्र भगत के यहां से 600 किलो के करीब प्लास्टिक एवं थर्माकोल के कप प्लेट पाए गए. जुर्माने की राशि के रूप में 10,000 आर्थिक दंड लगाया गया अगर आर्थिक दंड नहीं जमा करते हैं तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

मामले में कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सुजीत कुमार ने बताया कि प्लास्टिक युक्त ईयरबड, गुब्बारा, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक,आइसक्रीम की डांडिया पॉलीस्टारिन (थर्मोकोल) सजावटी सामग्री, कटलरी, जैसे कप प्लेट, गिलास, कांटा, चम्मच, चाकू, मिठाई के डब्बे, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट के पैकेट के इर्द-गिर्द लपेटने या पेंट करने वाली फिल्में जो एक सौ माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी गई है. अगर इन वस्तुओं का उपयोग या भंडारण या बिक्री करते कोई भी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

प्लास्टिक को लेकर चलाया छापेमारी अभियान: लगभग 600 किलो प्लास्टिक बरामद प्लास्टिक को लेकर चलाया छापेमारी अभियान: लगभग 600 किलो प्लास्टिक बरामद Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 20, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.