साहुगढ़ के पूर्व मुखिया के घर डाला डाका

मधेपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत साहूगढ़ के पूर्व मुखिया अरविंद यादव के थाना क्षेत्र के चैती दुर्गा स्थान से पश्चिम, वार्ड नंबर 09 स्थित घर में बुधवार की रात भीषण डकैती की घटना हुई है। बताया गया कि घर में रखे चालीस से पचास हजार कैश, 15 लाख के सोना और चांदी के गहने लेकर बदमाश फरार हो गए. 

इस बावत पीड़ित पूर्व मुखिया ने बताया कि घर के सभी लोग बुधवार की रात किसी शादी में गए हुए थे। घर में मात्र उनका भाई गोविंद था। वह भी पास में ही भोज खाने चले गए थे। घर को सुनसान देख बदमाश गेट बंद कर घर के अंदर प्रवेश कर गये। गोविंद जब दो बजे के करीब वापस आया तो देखा कि घर में डकैती हो रही है। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे उठाकर पटक दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद सभी डकैत सामान लेकर घर के पीछे दीवार फांद कर भाग गए। हरवे-हथियार से लैस डकैत लगभग 10 की संख्या में थे। 

वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वाड को भी मंगवाया गया है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 



साहुगढ़ के पूर्व मुखिया के घर डाला डाका साहुगढ़ के पूर्व मुखिया के घर डाला डाका Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 07, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.