इस अवसर पर सिंहेश्वर के लाल राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित आईपीएस विवेकानंद सिंह राठौड़ ने कहा विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्येश्य पृथ्वी और पर्यावरण को बचाना है। भारतीय संस्कृती में पृथ्वी को माता माना गया है। धरती हमारी मां है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि घरेलू मोह में पड़कर हम अपनी ही मां का समुचित ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। ध्यान तो छोड़िए, हम तो इसे अपवित्र ही कर रहे हैं। कभी प्रदूषण के माध्यम से, कभी इसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। पृथ्वी के महत्व को समझते हुए और इसके संरक्षण के लिए पूरे विश्व के लोगों ने एक दिन का चुनाव किया है। जिसे अब विश्व पृथ्वी दिवस के नाम से जाना जाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए विगत कई वर्षों से श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन सराहनीय कार्य कर रहा है। जिसकी हम भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं। साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी इसमें अपनी भागीदारी देनी होगी। फाउंडेशन पौधारोपण कर समाज और पर्यावरण के लिए लोगों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास करा रहा है।
मौके पर वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद प्राणसुखका, न्यास समिति सदस्य विजय कुमार सिंह, व्यापार मंडल सह पैक्स अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, प्रादेशिक मारवाड़ी संघ ने अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, पुर्व उप प्रमुख राजेश कुमार झा, पुर्व सरपंच राजीव कुमार बबलू, राजीव शर्मा, मनीष आनंद, सत्यम कुमार, मनीष मोदी, केशव शर्मा, शशी भूषण कुमार, सूरज सिंह तोमर, शिवानी अग्रवाल, गौरव कुमार उर्फ मालिक झा, आनंद कुमार, विजय भगत, रोशन ठाकुर, भगवान ठाकुर मौजूद थे।
No comments: