राजेश कुमार झा ने कहा भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। प्रखंड अध्यक्ष शंभू मंडल ने कहा वे सामाजिक रूप से पिछड़ी जाति से थे। किन्तु सेवा भाव के महान लक्ष्य को चरितार्थ करती नाई जाति में जन्म लेने वाले इस महानायक ने राजनीति को भी जन सेवा की भावना के साथ जिया है। उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हें जन नायक कहा गया। प्रभाष मल्लिक ने कहा वह सदा गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। उनका जीवन लोगों के लिया आदर्श से कम नहीं। \
मौके पर मदन मोहन सिंह, रामदेव मंडल, कारी मंडल, दानी मंडल, सोनेलाल मंडल, अमित आनंद, सुमन झा, वीरेंद्र यादव, प्रवीण ठाकुर, उषा देवी, श्याम देव ऋषिदेव आदि उपस्थित थे।
No comments: