महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यक्रम

मधेपुरा में सेवा और समर्पण अभियान के तहत शनिवार को भाजपा नगर मंडल महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया. 


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला अध्यक्ष रीता राय की अगुवाई में शहर के विभिन्न मंदिरों की साफ-सफाई की. कई परिसरों में पौधरोपण किया. महिला कार्यकर्ताओं ने शहर के पुरानी कचहरी स्थित महावीर मंदिर में साफ-सफाई करते हुए सभी लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर और आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें. बस इतनी पहल से पूरा शहर स्वच्छ हो जाएगा. कचरे को जहां-तहां फेंकने से परहेज करें. मंदिर परिसर में कई पेड़-पौधे भी लगाए गए. 


मौके पर भाजपा नगर मंडल महिला मोर्चा की अर्पणा कुमारी, कुमारी साबरमती, लक्खी देवी, श्वेता सिन्हा, आशा देवी, अमिता किशोर, किरण कुमारी, नीलम कुमारी व मंदिर के पुजारी विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे.


महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यक्रम महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यक्रम Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 02, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.