जन अधिकार पार्टी द्वारा राज्यव्यापी भूख हड़ताल आज समाप्त

 जन अधिकार पार्टी (लो०) द्वारा पाँच सूत्री मांगों को लेकर 48 घंटे का राज्यव्यापी भूख हड़ताल को आज बीच में ही प्रदेश अध्यक्ष के अह्वान पर रोकना पड़ा.


बढ़ती महंगाई पर रोक, बाढ़ प्रभावित को पर्याप्त राहत कार्य, नीट में ओबीसी आरक्षण जारी रखने, सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर रोक एवं जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की रिहाई सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो०) का राज्यव्यापी भूख हड़ताल पार्टी कार्यालय मधेपुरा में आज दूसरे दिन शाम के सात बजे समाप्त किया गया. भूख हड़ताल की अध्यक्षता जाप जिला अध्यक्ष मोहन मंडल कर रहे थे.
मौके पर युवा जिला अध्यक्ष गोपी कृष्ण उर्फ विडिओ यादव और सहरसा जिला संगठन प्रभारी रामकुमार यादव ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार देश में इतनी महंगाई है. जाप के पूर्व प्रत्याशी अनिल बंधु और देवराज अर्श अजीर बिहारी ने कहा कि आधा बिहार बाढ़ से त्रस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार पीड़ित लोगों को राहत नहीं पहुँचा कर, सत्ता गिराने-बचाने की नूरा-कुश्ती का खेल-खेल रही है. अनिल अनल और रविन्द्र यादव ने कहा कि नीट में पिछड़ा का आरक्षण लागू किए बिना ही प्रवेश परीक्षा की घोषणा कर हजारों पिछड़े वर्गों की पीठ में खंजर घोंपने का काम किया. युवा प्रखंड अध्यक्ष सतीश यादव और युवा नगर अध्यक्ष युवा रंजन ने कहा कि देश में अति पिछड़ा का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री है तब भी आरक्षण को खत्म किया जा रहा है. यह लोग आरएसएस के विचारधारा पर काम कर रहे हैं. 


वहीं कार्यालय सचिव देवाशीष पासवान और कार्यालय उप सचिव शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा के इशारे पर नीतीश कुमार ने हमलोगों के नेता पप्पू यादव को फ़र्जी मामले में 69 दिनों से जेल में बंद किए हुए हैं. आखिर हमलोगों के नेता का कसूर क्या है. महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नूतन सिंह और महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कला क्रांति ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है, आम जनता परेशान है. उद्योगपतियों का सरकार कान में तेल लेकर सोई हुई है. 


मौके पर उपस्थित युवा शक्ति जिला अध्यक्ष रामचंद्र यदुवंशी, प्रखंड अध्यक्ष अबुल कलाम आजाद, अशोक यादव, कुंदन कुमार, अशोक यादव, नितीश कुमार, अनुज रॉकी, निगम राज, महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, भानु प्रताप, दीपक रस्तोगी, मिथुन यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

(रिपोर्ट: दिलखुश कुमार)


जन अधिकार पार्टी द्वारा राज्यव्यापी भूख हड़ताल आज समाप्त जन अधिकार पार्टी द्वारा राज्यव्यापी भूख हड़ताल आज समाप्त Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 20, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.