बैठक में सर्वप्रथम वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि संपूर्ण विश्व के महज ढाई परसेंट भूभाग पर लगभग विश्व की 18 प्रतिशत जनसंख्या का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ती जनसंख्या राष्ट्र के संसाधन के समक्ष गंभीर खतरा उत्पन्न करता जा रहा है। जिससे निजात पाने के लिए एक सशक्त जनसंख्या कानून की आवश्यकता है।
बैठक में जिलाउपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा इस सेकुलर भारत के वर्तमान स्वरूप को कायम रखने के लिए सख्त जनसंख्या कानून की आवश्यकता है। बैठक में जिला युवा अध्यक्ष सुमित वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार चौरसिया, सौरभ चौरसिया, जिला मंत्री रोशन कुमार, प्रधानाचार्य संजय झा आदि ने भी देश में बेशुमार गति से बढ़ती जनसंख्या पर अपनी चिंता जाहिर की। सभी लोगों ने इस आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 11, 2021
Rating:


No comments: