बिहार प्रदेश जनता दल-यू खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने प्रखंड मुख्यालय निवासी मो. जुबैर आलम को आलमनगर विधानसभा प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है. इसके पूर्व जुबैर जद-यू खेल प्रकोष्ठ पुरैनी प्रखंड के अध्यक्ष थे. उनके मनोनयन पर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है.
नव मनोनीत विधानसभा प्रभारी मो. जुबैर आलम ने उक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, मुख्यमंत्री नितीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, सांसद दिनेश चन्द्र यादव एवं स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है. नवमनोनित विधानसभा प्रभारी ने कहा कि वे पार्टी के नीति, सिद्धांतों, विचार व नियमों के पथ पर पूर्व की भांति चलकर सदैव ही आवाज बुलंद करेंगे, साथ ही संगठन में पूरी निष्ठा व सक्रियता के साथ सक्रिय भूमिका अदा करेंगे.
बधाई देने वालों में प्रखंड जद-यू अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, मुखिया रजनीश कुमार उर्फ बबलू यादव, प्रकाश चंद्र यादव व पवन कुमार केडिया, सरपंच उमेश सहनी, पैक्स अध्यक्ष राजेश मोदी, पूर्व प्रमुख सह पंसस जवाहर मेहता, पंसस प्रेमचंद मंडल व कमल किशोर यादव, आलोक राज, बिनोद कांबली निषाद, अमित कुमार लाल, प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, मानवेश्वर मेहतर, आनंद जैन, निर्मल ठाकुर, गौरी यादव, पंकज भगत, विलास साह, सिकंदर चौरसिया, संजय साह, पूर्व मुखिया मोहम्मद मोबिन व मोहम्मद मुश्ताक, मोहम्मद पप्पू, मोहम्मद अबरार उर्फ हीरो, विश्वनाथ सहनी, मंटू सहनी आदि शामिल थे.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 17, 2021
Rating:


No comments: