वर्तमान में वे सचिवालय में पदस्थापित थे. इस घटना की जानकारी होते ही उदाकिशुनगंज में शोक की लहर दौड़ गई. दीपक साहू की गिनती एक बेहद कार्यकुशल और लोकप्रिय अधिकारी के रूप में होती थी. उनका निधन प्रशासनिक विभाग की एक बड़ी क्षति मानी जा रही है.
शोक व्यक्त करने वालों में प्राचार्य रविंद्र कुमार रमन, डॉक्टर संतोष कुमार संत, इंटक के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह, हाजी अब्दुल सत्तार, डॉ डीके सिन्हा, डॉक्टर ए के मिश्रा, डॉ पूजा भारती, डॉ मिथिलेश कुमार, अधिवक्ता सुबोध कुमार सिंह, चितरंजन सिंह, विवेकानंद सिंह, पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव, विष्णु देव सिंह, पूर्व मुखिया विपिन कामती, प्रशांत कुमार सिंह, देवेश कुमार सिंह आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस सूचना से हम लोग नि:शब्द हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

No comments: