मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड के घैलाढ़ पंचायत के इनरवा गांव वार्ड नं 08 में साधु बाबा स्थान के प्रांगण में कलश स्थापना के साथ ही 6 दिवसीय शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ। इससे पूर्व 151 कलश यात्रियों का जत्था मंदिर परिसर से कलश लेकर विभिन्न रास्ते से होते हुए राजा पोखर के तट पर पहुंचा, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलबोझी की गई। जलबोझी के बाद कलश यात्रियों का जत्था हर हर महादेव के गगनभेदी नारे लगाते हुए गाजे बाजे के साथ यज्ञस्थल के लिए रवाना हुआ। कलश यात्रियों के जत्थे के आगे लोगों के दर्शन हेतु शिवलिंग भी रखा गया था। कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने फूलों की बरसात कर शिवलिंग के दर्शन किए व कलश यात्रियों का स्वागत किया।
विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रियों का दल यज्ञस्थल पर पहुंचा, जहा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया। कलश यात्रा में मुख्य रामनन्दन ठाकुर फौजी, ग्रामीण सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। यज्ञ समिति के आयोजक रामानन्द ठाकुर फौजी ने बताया कि गुरुवार को पूजन, शुक्रवार को गंगाजल से अभिषेक शनिवार को दूध से अभिषेक रविवार को घी से अभिषेक के साथ 3 घंटे शिवलिंग को अन्य में रखे जाएंगे एवं सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा व शिव धूनी 24 घण्टे संकीर्तन कीर्तन होगा। साथ ही 3 हजार मन्त्रों के प्रत्येक रोज उचारण किये जाएंगे।
शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को निकली कलश यात्रा
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 15, 2021
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 15, 2021
Rating:


No comments: