बी. एन. एम. भी. कॉलेज में किया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

बी. एन. एम. भी. कॉलेज, साहुगढ़, मधेपुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महादलित टोला, गणेश स्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के बीच सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया। 

महिलाओं को जागरूक करते हुए डा. शेफालिका शेखर ने कहा कि साफ-सफाई से ही बीमारियों को दूर रखकर स्वस्थ रहा जा सकता है। नारी शिक्षा पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों  से कम नहीं हैं। जरूरत इस बात की है कि हम उन्हें प्रोत्साहित करें। 

कार्यक्रम पदाधिकारी डा. नारायण कुमार ने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु 1975 ई. से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन प्रारंभ हुआ। महिलाओं को अत्याचार से बचाकर ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। स्वयंसेवी संस्था प्रज्ञा के पदाधिकारी मनहरी पोखरेल ने महिलाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय भेजा करें। अखिलेश सादा ने कहा कि हमें अधिकार के साथ - साथ कर्तव्य के प्रति भी जागरूक रहना होगा ताकि लड़कियों की शिक्षा अच्छी तरह से हो सके।

इस मौके पर निर्मला देवी, माला देवी, किरण देवी, हिना कुमारी, पूजा, ऋतुराज, ललटू, विवेक मुंडे, लक्ष्मण सादा आदि उपस्थित थे।

(नि. सं.)

बी. एन. एम. भी. कॉलेज में किया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बी. एन. एम. भी. कॉलेज में किया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 08, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.