मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौराहे पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष एसके सौरभ की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 में स्थापना दिवस पर झंडा फहरा कर स्थापना दिवस मनाया गया ।
इस अवसर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि निचले तबके के लोगों को उठाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। पलायन रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। लोगों को रोजगार मिलने से ही पलायन रोका जा सकता है। साथ ही राज्य वासियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने से ही राज्य निर्माण का सपना पूरा हो सकता है।
मौके पर विष्णुदेव मंडल बबलू कुमार विजय कुमार मंडल ब्रह्मदेव मंडल शंभु राम पवन कुमार विष्णु देव राम आदि मौजूद रहे।
घैलाढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया 136 वां स्थापना दिवस
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 28, 2020
Rating:

No comments: