'आलमनगर क्षेत्र में मक्का उद्योग लगाने के साथ क्षेत्र को बाढ़ से मुक्ति दिलाएंगे' तेजस्वी

मधेपुरा जिले के आलमनगर के पानी टंकी मैदान में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी ई. नवीन निषाद के पक्ष में राजद के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित किया। 


सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार नफरत फैलानेवाले और भ्रष्टाचारी सरकार को उखारकर नया बिहार बनाना है। हमने हर वर्ग हर धर्म को साथ एवं सम्मान देकर नया बिहार आर्थिक विकास का बिहार बनाऐगें. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार के जनता के साथ अन्याय पर अन्याय कर रही है। कहने को डबल इंजन की सरकार में एक अपराध और दूसरा भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में हर सरकारी कार्यालयों में दलाली, घूसखोरी और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद आलमनगर क्षेत्र में मक्का प्रोसेसिंग उद्योग और बाढ़ से मुक्ति दिलाने का काम करूंगा। साथ ही क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या को दूर किया जाएगा। 

 

 उन्होंने कहा कि पिछले बार आपलोगों ने महागठबंथन को वोट देकर सरकार बनाया गया था परंतु नीतीश कुमार ने भाजपा के गोद में बैठकर जनता का अपमान किया है. इस बार जनता इनसे महागठबंथन को वोट देकर हिसाब लेगी. साथ ही उन्होंने शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन और कैबिनेट के पहले मीटिंग में पहले कलम से 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा दोहराया। इसके अलावा उन्होंने जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं अन्य स्वयं सहायता समूह में काम करने वाले कर्मियों को नियमितीकरण करने का वादा किया। 

महागठबंधन के प्रत्याशी ई. नवीन कुमार निषाद ने कहा कि इस बार जनता के आशीर्वाद मिलने के बाद आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में मैं जनता की सेवा बेटा बनकर करूंगा। उन्होंने कहा कि आलमनगर विधानसभा क्षेत्र पिछले 25 साल से विकास के लिए तरस रहा है। यहां के लोग को विकास के नाम पर जर्जर सड़क, बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था नसीब  हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में बिना नजराना शुल्क लिये जनता का कोई कार्य नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आलमनगर की जनता के साथ पूरे बिहार की जनता इस बार बदलाव के मुड में है। सभा में मौजूद आलमनगर विधानसभा के क्षेत्र से आये लोगों की भीड़ को देखकर तेजस्वी ने अपार जन शैलाब के लिए जनता के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आलमनगर के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महेश मोहन झा और संचालन उदय कुमार ने किया।

मौके पर राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. खालिद, लोजद के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश सिंह, हाजी अब्दुल सत्तार, मो. सऊद आलम, जिला परिषद सदस्या रेखा देवी, मनोज यादव, प्रो. रामानाथ सिंह, दिलमोहन सिंह, विकाशचन्द्र यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा गुप्ता, मुखिया मो. वाजिद, कुंदन सिंह, रमण झा, कापेश्वर सिंह, संजय यादव, बिरेन्द्र कुमार सिंह, मार्शल यादव, बिरेन्द्र कुमार बीरू, शंभू यादव, विश्वजीत कुनार, गोल्डेन सिंह, मो. सूरज, राजेश रौशन, विजय कुमार, प्रणव यादव, देवशरण साह, कमलेश्वरी साह, कामेश्वर पासवान, बिन्देश्वरी यादव व अन्य महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुनें इस वीडियो में, क्या-क्या कहा तेजस्वी ने. यहाँ क्लिक करें.

(रिपोर्ट: प्रेरणा किरण) 

(फोटो/वीडियो: अख्तर वसीम)

'आलमनगर क्षेत्र में मक्का उद्योग लगाने के साथ क्षेत्र को बाढ़ से मुक्ति दिलाएंगे' तेजस्वी 'आलमनगर क्षेत्र में मक्का उद्योग लगाने के साथ क्षेत्र को बाढ़ से मुक्ति दिलाएंगे' तेजस्वी Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 03, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.