जानिए किस विधानसभा में कितने प्रत्याशी रह गए मैदान में बाक़ी और क्या है वोटरों की स्थिति ?

मधेपुरा जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अंतिम रूप से प्रत्याशियों के चेहरे अब सामने आ चुके हैं. बता दें कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मधेपुरा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नोमिनेशन 13 अक्टूबर 2020 से 20 अक्टूबर 2020 तक चला था. 


इसके बाद नोमिनेशन की स्क्रूटिनी 21 अक्टूबर 2020 एवं नाम वापसी की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर राखी गई थी.

मधेपुरा के जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र प्रसाद ने आज समाहरणालय से सभा कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पूरी जानकारी दी.

बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वालों की कुल संख्या 60 रह गई है. जिसमें 70-आलमनगर विधानसभा से कुल दस प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 71-बिहारीगंज से कुल 22, 72-सिंहेश्वर से 10 तथा 73-मधेपुरा से कुल 18 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में शेष हैं.

जानिये किस विधानसभा में कौन-कौन से प्रत्याशी मैदान में हैं:

आलमनगर: 1. मो० इफ्तेखार आलम 2. नरेंद्र नरायण यादव 3. नवीन कुमार 4. सुनीला देवी 5. अभिषेक आनंद 6. नरेश मंडल 7. प्रशांत कुमार झा 8. राजनन्दन कुमार सिन्हा 9. सर्वेश्वर प्रसाद सिंह 10. सुधांशु कुमार. 

बिहारीगंज: 1. राजीव रंजन भारती 2. प्रभाष कुमार 3. अरूण कुमार हेम्ब्रम 4. सुभाषिनी बुंदेला 5. मोहन कुमार 6. निरंजन कुमार मेहता 7. सुमित कुमार ८. विजय प्रभात ९. शंकर कुमार 10. जयंत कुमार 11. कौशल कुमार 12. विजय कुमार सिंह 13. पंकज कुमार जयसवाल 14. ओम कुमार 15. शकुंतला देवी 16. प्रमोद कुमार निराला 17. सदानंद पासवान 18 कमलेश्वरी दास 19. मो० मासूम रजा 20. अनिला देवी 21. अनिरूद्ध मेहता 22. धर्मेन्द्र कुमार. 

सिंहेश्वर (अ.जा.): 1. सुरेन्द्र शर्मा 2. अनिल कुमार बन्धु 3. रमेश ऋषिदेव 4. चंद्रहास चौपाल 5. शिवजी राम 6. गुलाब चंद दास 7. त्रिफुल देवी 8. अमित कुमार भारती 9. संजय सादा 10. रामदेव राम. 

मधेपुरा: 1. रणवीर रंजन 2. सुनील कुमार सुमन 3. निखिल मंडल 4. मनदेव तांती 5. शशि कुमार 6. चन्द्र शेखर 7. राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव 8. रविन्द्र कुमार साह 9. विक्रम कुमार 10. ललन कुमार 11. साकार सुरेश यादव 12. जानेश्वर शर्मा 13. दिनेश यादव उर्फ़ फ़ौजी 14. ज्ञानदेव बचन 15. उपेन्द्र कामत 16. लालो ऋषिदेव 17. सुरेश कुमार 18. अमरदीप कुमार.

एक नजर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की संख्या पर:

आलमनगर- 344616 बिहारीगंज- 308766 सिंहेश्वर- 310531 मधेपुरा- 330734; जबकि चारों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर वोटरों की कुल संख्या 12,94,647.

अब देखना है कि जिले के चार विधानसभा सीटों के लिए मैदान में उतरे इन 60 प्रत्याशियों में से किन चार के सर पर जिले के 12,94,647 मतदाता ताज सजाते हैं और किन 56 को वे घर वापसी का रास्ता दिखा देते हैं.

#ElectionMadhepura 
जानिए किस विधानसभा में कितने प्रत्याशी रह गए मैदान में बाक़ी और क्या है वोटरों की स्थिति ? जानिए किस विधानसभा में कितने प्रत्याशी रह गए मैदान में बाक़ी और क्या है वोटरों की स्थिति ? Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.