मधेपुरा जिले के मुरलीगंज आज शनिवार 12 सितंबर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में ममता संघ की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से मुरलीगंज प्रखंड में ममता संघ का अध्यक्ष कुमारी भारती एवं सचिव विमला देवी कोषाध्यक्ष गीता देवी को चुन लिया गया.
बैठक के उपरांत ममता कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि सरकार हमलोगों के साथ नाइंसाफी कर रही है । उनलोगों ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि हमें प्रोत्साहन राशि नहीं चाहिए, हमलोगों को प्रत्येक महीना निश्चित मानदेय चाहिए, मानदेय का भुगतान समय पर किया जाए, सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाए, ममता कार्यकर्ताओं के साथ सोतेले व्यवहार न किया जाए, सरकारी कर्मी की तरह अवकाश सहित अन्य कई माँगों रखा।
कुमारी भारती ने कहा कि ममता कार्यकर्ताओं का 11 लाख 81 हजार आठ सौ रुपये तीन वर्षों से बकाया है। लेकिन उक्त अवधि का अंतर की राशि का भुगतान आज तक नहीं किया गया है हमारी सरकार से मांग है कि उसे जल्द से जल्द भुगतान करें, अवकाश प्राप्त होने पर पेंशन की सुविधा उपलब्ध करवा दें, सेवाकाल में मरने पर आश्रितों को सेवा का मौका दिया जाए, ममता कार्यकर्ताओं के साथ सौतेलेपन का व्यवहार न किया जाए. हमारी मांगों को अगर नहीं माना जाएगा तो हम लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे.
मौके पर कुमारी भारती, विमला देवी, गीता देवी, कंचन देवी, रीता देवी, प्रमिला देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, सुधा देवी, पार्वती देवी, शोभा कुमारी, आर्या कुमारी, मंजू देवी, लालो देवी, सुनीता देवी, अरुणा देवी आदि मौजूद थे.

ममता कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक कर किया संघ का निर्माण
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 12, 2020
Rating:

No comments: