अग्नि पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत सामग्री

रविवार की रात मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर कला पंचायत के तिनकोनमा के वार्ड नंबर 10 में अग्निकांड से तेरह घर जलकर राख हो गए थे.

आज मुरलीगंज के सुप्रसिद्ध कपड़ा व्यवसाई शिव प्रकाश गडोदिया एवं युवा क्रांति फाउंडेशन के अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव एवं हरिपुर कला पंचायत की मुखिया लक्ष्मी कुमारी के सौजन्य से अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी गई.

अग्नि पीड़ितों के बीच सहायतार्थ कपड़े साडी ,कंबल ,और शॉल तथा आटे के पैकेट ढाई किलो चूरा, 5 किलो मुढी, लूंगी, मोमबत्ती माचिस, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती, गुड़ आदि सभी 13 परिवारों के बीच बीच वितरित किया गया.

 मौके पर व्यवसाई शिव प्रकाश गाड़ोदिया द्वारा आश्वासन दिया गया कि सरकार की ओर से भी जो सुविधा राशि है वह पहले वितरित की गई है. इस बार अग्नि पीड़ित हैं, 1. प्रियंका देवी पति प्रमोद मंडल 2. विनोद मंडल पिता श्री राजाराम मंडल 3. भारती देवी पति रामचंद्र मंडल 4. मीना देवी पति मुनटन मंडल 5. साजन कुमारी पति राहुल मंडल 6. हरेकृष्ण मंडल पति स्वर्गीय सहदेव मंडल 7. मुन्नी देवी पति प्रमोद कुमार 8. जयराम मंडल स्वर्गीय सहदेव मंडल 9. हरेराम मंडल स्वर्गीय सहदेव मंडल 10. पूजा कुमारी पति रवि कुमार 11. मीरा देवी राजाराम मंडल 12. राजेश्वर पिता स्वर्गीय शिवनंदन मंडल 13. केशव कुमार पिता हरिराम मंडल. 

युवा क्रांति फाउंडेशन के अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ़ बौआ यादव ने कहा कि अन्य जो भी सामाजिक सहायता की एजेंसियां हैं उनसे पीड़ित परिवारों को और भी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी. मौके पर व्यवसाई शिव प्रकाश गड़ोदिया, युवा क्रांति फाउंडेशन के अध्यक्ष श्वेत कमल और बौआ यादव, कोषाध्यक्ष सह हरिपुर कला पंचायत मुखिया डॉ लक्ष्मी कुमारी, वार्ड पार्षद दिनेश मिश्रा, हेल्पलाइन सचिव विकास आनंद, पिन्टु मुखिया, चंदन यादव आदि उपस्थित थे।
अग्नि पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत सामग्री अग्नि पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत सामग्री Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on December 31, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.