‘लालू प्रसाद से समझौते के लिए नीतीश कुमार 25 बार उनके पास गए थे, संविधान बचाने के लिए वोट अवश्य करें’: शरद यादव

उन्होने कहा कि हमारा संविधान जिंदा आदमी की इबादत की किताब है। संविधान से ही देश चलना चाहिए, लेकिन केन्द्र सरकार संविधान पर हमला करने की कोशिश कर रही है। यह चुनाव भारत में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा की ये तड़िपार लोग थे आज यह देश में हिन्दू-मुस्लिम करते फिर रहे है। लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार ने सूबे के 11 करोड़ मतदाताओं की भावनाओं को कुचलकर बीजेपी के साथ अनैतिक सरकार बनायी। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं का खिलवाड़ करते हुए बीजेपी के नेता मंत्री बने घूमते फिर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद से समझौते के लिए नीतीश कुमार 25 बार उनके पास गए थे। मेरे कहने से नीतीश को महागठबंधन में शामिल किया गया था। लेकिन, एक साल बाद ही वे अपने रंग में आने लगे। बहुत बड़ा मौका है। देश संकट में है, किसान तबाह है, नौजवान बर्बादी की कगार पर है। दुकानदारों का व्यापार GST के चलते बंद है। नोटबंदी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था 12 साल पीछे चली गई। उपस्थित जन समूह से अपने समर्थन मे वोट की अपील की।
मौके पर लोजद के युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, महासचिव हाजी अब्दुस सत्तार, जयप्रकाश सिंह, राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो खालिद, कांग्रेस के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष सैयद सउद आलम, प्रो ओमप्रकाश यादव, कापेश्वर सिंह निषाद, जिप सदस्य प्रतिनिधि मनोज यादव, सुनीला देवी, मोहम्मद वाजिद, शशिभुषण सिंह निषाद आदि ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रामजी यादव और मंच संचालन का कार्य लोजद प्रखंड अध्यक्ष रमण कुमार झा कर रहे थे। वहीँ सभा के दौरान प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतेजाम किये गये थे. अंचलाधिकारी रामावतार यादव एवं थानाध्यक्ष राजेश चौधरी पुलिस बल के साथ सभा स्थल पर मौजूद थे।

‘लालू प्रसाद से समझौते के लिए नीतीश कुमार 25 बार उनके पास गए थे, संविधान बचाने के लिए वोट अवश्य करें’: शरद यादव
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 11, 2019
Rating:

No comments: