मधेपुरा जिले के चौसा में आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में तीन राजनीतिक दल के पार्टी सहित चार लोगों पर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
नोडल पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता सह बीडीओ शिल्पी कुमारी वैध्या ने चौसा थाने में राजद, भाजपा, जन अधिकार पार्टी और एक अज्ञात पार्टी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में केस दर्ज कराया है। बीडीओ ने बताया कि 26 मार्च को सीओ आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल सहित कई अधिकारी के साथ वे विभिन्न जगहो में छापेमारी करने गई थी।
इस दौरान चौसा के मुरली चौक पर गृह स्वामी दिलीप साह के दरवाजे पर बिना अनुमति की जन अधिकार पार्टी का बैनर लगा हुआ पाया गया। वही भटगामा जीरो माईल में राजद पार्टी का बैनर लगा हुआ था। कृषि फार्म के पास एक पेड़ पर भारतीय जनता पार्टी का बैनर लगा था। मुरली चौक पर ही रामेश्वर जयसवाल के दरवाजे पर पुरैनी के भोलू सिंह मुन्ना का प्रचार बैनर लगा हुआ था।
बीडीओ ने बताया कि उक्त चारों जगह पर लगाये गए प्रचार बैनर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन माना गया। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

आचार संहिता उल्लंघन: तीन राजनीतिक दल के पार्टी सहित चार लोगों पर थाने में केस दर्ज
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 27, 2019
Rating:

No comments: