मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड अंतर्गत घोषई पंचायत के मध्य विद्यालय के पीछे आग लगने से चार मवेशी घर जल कर राख हो गए वहीँ एक महिला समेत दो दुधारू गाय भी बुरी तरह झुलस गई है।
मिली जानकारी के अनुसार चौसा प्रखंड अंतर्गत घोषई पंचायत के मध्य विद्यालय घोषई के पीछे अरविंद कुमार यादव , नवल किशोर यादव, अनिल कुमार यादव, सुनील कुमार यादव का पशु शेड बना हुआ था जिसमें दुधारू गाय समेत पशु चारा रखा हुआ था। बीती शनिवार की रात करीब ग्यारह बजे अचानक आग लग गई जिससे चार पशु शेड जल कर राख हो गए तथा आग कर चपेट से मवेशी को बचाने गई एक महिला समेत दो दुधारू जर्सी गाय बुरी तरह झुलस गई. गाय के बचने की भी उम्मीद महज तीस परसेंट कही जा रही है। ग्रमीण के मदद से आग पर काबू पाया गया।
वहीं पीड़ित का कहना है कि इतनी बारिश होने के बाद और रात में पूरा कुहासा गिर रहा था। ऐसे में इतना भयावह आग लगना इत्तेफाक नहीं है। कोई ना कोई उस घर में ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दिया है। यह बात भी है कि किसी ने किसी को आग लगते देखा नही है।
घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार पंचायत के मुखिया सुनील कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख शशि कुमार दास, आवकास प्राप्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बी के पासवान आदि पहुंच कर पीड़ित लोगों से बात की ।
अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि फिलहाल पीड़ित 4 लोगों को ₹9800 की नगद सहायता राशि तथा पशु शेड के लिए अलग से राशिद दिया जाएगा तथा झुलसी हुई गाय के साथ अगर कोई हादसा होता है तो उसके लिए भी अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा।
[मधेपुरा टाइम्स एप प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है. अपने स्मार्टफोन पर इनस्टॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें.]

आग लगी या लगाईं गई?: चार मवेशी घर राख, एक महिला और गाय झुलसी
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 11, 2019
Rating:

No comments: