एक नाबालिग लड़की की जिन्दगी बचाते हुए मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नयानगर पंचायत अंतर्गत सिंगापुर
गांव के वार्ड संख्या 6 में पुलिस ने बुधवार की रात हो रहे एक बाल विवाह को एन
मौके पर रोक दिया।
वहीं शादी के मंडप पर से लड़का सहित वर वधू पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर लिया
गया। जहाँ नाबालिग लड़की को पुलिस हिरासत में थाना लाया गया, वहीँ शादी की तैयारी
कर रहा पंडित मौका देखकर भाग गया.
13 साल की नाबालिग लड़की के साथ 32 साल के लड़के के शादी की थी तैयारी
दरअसल यहां पर 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ 32 साल के लड़के के साथ
विवाह रचाने की तैयारी की गई थी। पुलिस को देख मंडप पर से पंडित और शादी समारोह
में भाग लेने पहुंचे स्थानीय लोग भाग खड़े हुए। मौके पर से पुलिस ने लड़की के पिता
सिंगापुर गांव निवासी ब्रहमदेव महतो, दिल्ली के पूर्वी दिल्ली
जिले के नंदनगरी थाना क्षेत्र के नंदपुरी मुहल्ले के हाउस नंबर बी3 /396 का लड़का दीपक कुमार, लड़के के पिता किशनलाल, माता पूनम देवी, चाची केला देवी को गिरफ्तार किया
गया। जबकि शादी के लिए मध्यस्थता करने वाली लड़की की चाची रूकमणी देवी मौके पर से
फरार हो गई।
एसपी ने की प्रेस वार्ता
उदाकिशुनगंज थाना में एसपी संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि फरार आरोपी की
जल्द गिरफ्तारी होगी। एसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को
पकड़ने का काम पुलिस कर ही रही है। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने लिए भी
पुलिस काम कर रही है। बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे कानून वर्ष 2006 से ही बने हुए
है।यधपि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल के वर्षो में मामले पर काफी चिंतन किया। इसके
लिए पिछले वर्ष से हर जगह जागरूकता अभियान भी चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले
में आमजन को जागरूक होने की जरूरत है। ऐसे मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करती
है।
इस कार्रवाई से समाज में बड़ा सन्देश जाएगा
दरअसल उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष को बुधवार की रात बाल विवाह होने की
गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी की एक टीम सूचना स्थल पर पहुंची। जहां
पुलिस अधिकारी ने स्थल पर विवाह के लिए टेंट और मंडप सजा पाया। पुलिस ने घर के
आंगन पहुंचने पर मंडप पर शादी के लिए दुल्हन के परिधान में नाबालिग लड़की पाया। वहीं
मंडप पर शादी के लिए बालिग़ लड़का बैठा था। पुलिस ने लड़की को तत्काल हिरासत में लिया,
जबकि लड़की के पिता, लड़का, लड़का के माता, पिता और
चाची को गिरफ्तार कर लिया। एक सवाल के जबाव में एसपी ने कहा कि लड़की के खरीद
फरोख्त मामले की जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि उदाकिशुनगंज पुलिस की कार्रवाई
जिले के पुलिस के लिए बड़ा संदेश जाएगा। वाकई समाजिक कुरितियों की दिशा में
उदाकिशुनगंज पुलिस का बेहतर काम रही है ।
कार्रवाई में दारोगा संतलाल सिंह, कामेश्वर पांडे, महिला
पुलिस सबिता कुमारी शामिल थे। प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ सीपी यादव, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुरेश राम, अयूब अंसारी,
आरएन सिंह, राम निवास सिंह, एसके प्रसाद आदि मौजूद थे।
(रिपोर्ट: मंजू कुमारी)
32 का लड़का, 13 की लड़की: बाल विवाह कराते वर-वधू पक्ष धराये, शादी के मंडप से पंडित फरार
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 10, 2018
Rating:

No comments: