बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) का 11 वां जिला सम्मेलन
दिनांक 29 एवं 30 अप्रैल 2018 को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित किया गया।
जिसमें श्री श्याम कुमार कार्यपालक सहायक को जिला उपाध्यक्ष के रूप में चुना
गया। श्री श्याम कुमार ने बताया कि अब तक कार्यपालक सहायक के हितों में संघर्षरत
रहा हूँ। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के जिला उपाध्यक्ष के
रूप जो दायित्व मिला है उसका निर्वाहन करते हुए कार्यपालक सहायकों सहित कर्मचारियों
के हित में लड़ाई जारी रहेगा। कार्यपालक सहायकों की एकता से सरकार बिल्कुल डर गई है
और ओछी राजनीति का परिचय देकर आनन-फानन में शासी परिषद के पदाधिकारियों द्वारा
बेतुका निर्णय लेकर कार्यपालक सहायकों के मांगों को स्थगित कर दिया। बिहार राज्य
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट से संबद्ध सभी इकाइयों के मांगों को पूर्ति
करने हेतु अनवरत आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यपालक सहायक श्याम कुमार बने बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के जिला उपाध्यक्ष
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 30, 2018
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 30, 2018
Rating:


No comments: