मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड में बिहार सरकार के द्वारा बाल विवाह तथा दहेज़
प्रथा से बिहार को मुक्त करने को लेकर जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक के द्वारा चलाया
जा रहा है।
इसी कार्यक्रम को कला जथ्था दल संख्या 3 के द्वारा पिछले 28 नवम्बर से विभिन्न
गॉव में चलाया जा रहा है। आज चौसा जनता
हाई स्कूल के सभा मंच पर इसका आयोजन किया गया। आयोजन आज चिरौरी तथा सहोरा टोला में
भी किया गया। यह कार्यक्रम आगे 2 दिसम्बर तक चौसा प्रखंड में चलेगा।
कला जथ्था के
लीडर गणेश कुमार ने बताया कि लोगों को नाटक के माध्यम से बताया जाता है कि बाल
विवाह और दहेज लेना दंडनीय अपराध है। बाल विवाह और दहेज लेने से क्या परेशानी होती
है नाटक के माध्यम से बताया जाता है। इन का साथ देते हैं नित्यानंद यादव,
आशीष कुमार ,पंकज कुमार, गुरु प्रसाद, सुनील कुमार, कंचन कुमारी, प्रियंका कुमारी, रेखा कुमारी,शबनम कुमारी, शशि कुमार और सुनील कुमार सुमन।
नुक्कड़ नाटक से बाल विवाह और दहेज़ प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 29, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 29, 2017
Rating:


