मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर में राम जानकी ठाकुरबाड़ी में भारतीय जनता युवा
मोर्चा सिंहेश्वर की एक बैठक मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा विकास कुमार
सिंह की अध्यक्षता में की गई.
बैठक में मुख्य अतिथि मंटू यादव जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं
प्रखंड प्रभारी अनिल पासवान जिला महामंत्री उपस्थित हुए. जिला अध्यक्ष द्वारा सभी
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर क्लब बनाने एवं सभी पंचायतों में एक
प्रभारी नियुक्त करने को कहा गया. जिला अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि सभी बूथों पर
युवा टीम तैयार करना है. पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष मंटू यादव तथा संजय पाठक,
मंडल अध्यक्ष सिंघेश्वर के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर आधारित एक
किताब भेंट कर सम्मानित किया गया.
बैठक में शशि कुमार यादव मंडल अध्यक्ष
गम्हरिया, विजय भगत, सुमित वर्मा, हरिश्चंद्र राम, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार,
लेखराज, विष्णु गुप्ता, सुमन कुमार, रवि राज, राजेश कुमार कुंदन यादव नरेश
श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.
(ए.सं.)
सिंहेश्वर भाजयुमो की बैठक: बूथ स्तर पर क्लब बनाने पर जोर
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 08, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 08, 2017
Rating:
